नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार

 

हिर्री पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

बिलासपुर। बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस की टीम ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिर्री पुलिस ने बताया कि पामगढ़ के चंडीपारा उरईहा निवासी अंबिका प्रसाद भारद्वाज पिता स्व. एलआर भारद्वाज (50) का बेटा राहुल भारद्वाज और उसका भतीजा हरिश बेरोजगार घूम रहे थे। इसी दौरान ग्राम छडौलिया थाना मुलमुला जांजगीर-चांपा निवासी राजा भैया लहरे (26) ने सरकारी नौकरी लगवाने का झंासा दिया। इसके एवज में राहुल व हरिश से पैसे की मांग की। साल 2023 को ऑनलाइन 17 लाख 65 हजार रुपए व नगद 7 लाख 35 हजार रुपए आरोपी राजा भैया को दिए थे। इसके बाद से नौकरी नहीं लगी। फिर पीडि़त परिवार ने पैसा वापस करने के लिए कहा। पैसा देने के डर से आरोपी राजा फरार हो गया। उसके परिजनों ने मुलमुला थाना में गुुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को हिर्री पुलिस टीम घेराबंदी कर आरोपी राजा भैया को गिरफ्तार किया।

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!