मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 263 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
24.28 लाख किसानों के खाते में 10324 करोड़ राशि का करेंगे अंतरण
होली त्यौहार से पहले किसानों की दीवाली
बिलासपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान जिले में 263 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 15 करोड़ 98 लाख 53 हजार रुपये की लागत के 7 कार्याें का लोकार्पण एवं 247 करोड़ 18 लाख 28 हजार रुपये की लागत के 82 कार्याें का शिलान्यास शामिल है। वे बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी खेल मैदान में दोपहर 12 बजे कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 24.28 लाख किसानों के खाते में 10324.84 करोड़ रूपए आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे एवं वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल है जिनके खाते में 494.38 करोड़ रूपए की राशि अंतरित होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सर्वश्री श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, श्री दिलीप लहरिया, श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 3 करोड़ 51 लाख 15 हजार की लागत के रतनपुर कोटा लोरमी मार्ग में स्थित चांपा नाला पर सेतु निर्माण कार्य, 2 करोड़ 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर निर्माण कार्य, 75 लाख की लागत से मस्तुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन लुथरा निर्माण कार्य, 2 करोड़ 20 लाख 65 हजार की लागत से खारंग जलाशय के स्पील चैनल के शूटफॉल, बांयी तट पर प्रोटेक्शन वॉल तथा स्पील चैनल के बेड में कांक्रीटिंग कार्य, 2 करोड़ 6 लाख 79 हजार की लागत से बिल्हा ब्लॉक में लोकल नाला पर देवकिरारी स्टापडेम निर्माण कार्य, 2 करोड़ 86 लाख 9 हजार की लागत से बिल्हा ब्लॉक में बिलासपुर व्यपवर्तन योजना के मोहतरा वितरक नहर लाईनिंग, चैनल निर्माण एवं मरम्मत कार्य एवं 2 करोड़ 8 लाख 85 हजार की लागत से लोकल नाला पर परसदा (उमरिया) स्टापडेम निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय लोक निर्माण विभाग संभाग क्र. 1 अंतर्गत 20 करोड़ 41 लाख की लागत से सीपत बलौदा कोरबा मार्ग लंबाई 14.40 किमी में मजबूतीकरण कार्य, 8 करोड़ 39 लाख 98 हजार की लागत से हथनी नवागांव गोड़ी उड़गन मार्ग लंबाई 5.75 किमी निर्माण कार्य, 10 करोड़ 3 लाख 90 हजार की लागत से मोपका खैरा गतौरा जयरामनगर मार्ग कुल लंबाई 13.66 किमी (मुख्य जिला मार्ग क्र-07) किमी 1, 2 एवं 7 से 14/8 तक 9.70 किमी में मजबूतीकरण निर्माण कार्य, 7 करोड़ 41 लाख 67 हजार की लागत से नेवसा से गढ़वट मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 6.325 किमी, 1 करोड़ 64 लाख 46 हजार की लागत से सेलर बरभांठा मार्ग लंबाई 1. 20 किमी का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 63 लाख की लागत से एफ.सी.आई. गोदाम से राजकिशोर मार्ग लंबाई 0.55 किमी का निर्माण कार्य, 19 करोड़ 5 लाख 17 हजार की लागत से सोनसरी से मुकुंदपुर पहुंच मार्ग लंबाई 8.675 किमी का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 48 लाख 34 हजार की लागत से लिंक रोड मार्ग लंबाई 2.50 किमी. का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ 2 लाख 65 हजार की लागत से लिम्हा से बरपाली मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1 किमी, 2 करोड़ 73 लाख 94 हजार की लागत से अमतरा लछनपुर मार्ग लंबाई 2 किमी का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 84 लाख 65 हजार की लागत से देवकीनंदन चौक से महामाया चौक मार्ग लंबाई 1.30 किमी निर्माण कार्य, 8 करोड़ 30 लाख 71 हजार की लागत से कोनी (नगर निगम स्टैण्ड के बाजू) फारेस्ट रेस्ट हाऊस होते पत्रकार कालोनी अशोक नगर आशाबंद लिंक मार्ग लंबाई 3.70 किमी (दो लेन मार्ग), 5 करोड़ 10 लाख 59 हजार की लागत से टेलीफोन एक्सचेंज पहुंच मार्ग लंबाई 3.29 किमी निर्माण कार्य, 1 करोड़ 32 लाख 36 हजार की लागत से सीपत बेलतरा मुख्य मार्ग से भाड़ी पहुंच मार्ग लं. 1.00 किमी का निर्माण कार्य एवं 2 करोड़ 74 लाख 87 हजार की लागत से भदरापारा बरभांठा मार्ग लं. 2.70 किमी का निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के सेतु निर्माण संभाग अंतर्गत 3 करोड़ 95 लाख 81 हजार की लागत के चितावर अमोरा मार्ग में मनियारी नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं कार्य एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य, 2 करोड़ 34 लाख 47 हजार की लागत के सरसेनी सागर मार्ग में घोंघा नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य, 8 करोड़ 55 लाख 98 हजार की लागत के चोरहादेवरी-परसदा मार्ग पर खारून नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य, 6 करोड़ 94 लाख 44 हजार की लागत के पोंड़ी-आक डी लावर मार्ग में अरपा नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य, 11 करोड़ 78 लाख 58 हजार की लागत के दगोरी निपनिया मार्ग में चुराघाट के पास शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 10 करोड़ 25 लाख 13 हजार की लागत का खोंधरा मेन रोड़ से पटपरी, 3 करोड़ 67 लाख 93 हजार की लागत से कोरबी से हरदीपारा, 79 लाख 47 हजार की लागत का बसहा से नवाडीह कड़री, 2 करोड़ 62 लाख 59 हजार की लागत से मेन रोड़ डगनिया से बगीचा पा., 1 करोड़ 30 लाख 35 हजार की लागत से सेमरताल से नयापारा व्हाया आवासपारा, 2 करोड़ 89 लाख 48 हजार की लागत से लोफंदी फोकटपारा से नवापारा, 6 करोड़ 67 लाख 31 हजार की लागत से कलमीटार से भदरैयाडीह व्हाया रानीगांव, 4 करोड़ 8 लाख 61 हजार की लागत से करगीकला भेलवाडोंगरी रोड़ से डिंडोल, 1 करोड़ 33 लाख 57 हजार की लागत से कोटा लोरमी रोड़ से टीकरीपारा, 3 करोड़ 55 लाख 57 हजार की लागत से अमाली से झोंकापारा, 2 करोड़ 64 लाख 74 हजार की लागत से केंदा मझगवां रोड़ से सिलपहरी, 2 करोड़ 35 लाख 71 हजार की लागत से मानिकपुर से पटेलपारा, 3 करोड़ 29 लाख 59 हजार की लागत से बेलगहना आमागोहन रोड़ से रिगरिगा, 6 करोड़ 43 लाख 81 हजार की लागत से दारसागर से खसरियापार, 1 करोड़ 35 लाख 24 हजार की लागत से आर.एम.के. के. रोड़ से धोबघाट, 3 करोड़ 44 लाख 88 हजार की लागत से बिटकुला से हरदौली व्हाया निरतु, 2 करोड़ 40 लाख 18 हजार की लागत से सोंठी से पिपरानार छिंदनार, 3 करोड़ 23 लाख 72 हजार की लागत से गतौरा जयरामनगर मेन रोड़ से अंबेडकर नगर, 3 करोड़ 49 लाख 82 हजार की लागत से सुकुलकारी से बेल्हा, 1 करोड़ 68 लाख 27 हजार की लागत से बिनौरी डिपरीपारा नहर से हरदी, 1 करोड़ 99 लाख की लागत से बैट्री स्कूल से भक्तीन मोहल्ला, 2 करोड़ 70 लाख 97 हजार की लागत से बेलपान सिलतरा रोड़ से खरगा, 2 करोड़ 92 लाख 32 हजार की लागत से खुरदर से मौहाकांपा, 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार की लागत से निगारबंद सुरीधाट रोड़ से केंवटपारा, 1 करोड़ 27 लाख 61 हजार की लागत से बेलपान मेन रोड़ से मुड़ापार, 1 करोड़ 23 लाख की लागत से खम्हरीया बिजा रोड़ से गुड़ीपारा, 1 करोड़ 59 लाख की लागत से सकेती बस्ती से जोगीदीप एवं 6 करोड़ 14 लाख 52 हजार की लागत के पीएम जनमन योजना अंतर्गत दारसागर से झरना (बैगामोहल्ला) तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत विकासखण्ड कोटा के मोहली, मिट्ठू नवागांव, कुरदर, पुडू, कंचनपुर, दवनपुर, नेवसा, खोंगसरा, परसापानी, चपोरा, सल्का नवागांव एवं शिवतराई में 19 लाख 39 हजार की लागत के आदिवासी बालक आश्रम, आदिवासी बालक एवं कन्या छात्रावास, 9 करोड़ 3 लाख 76 हजार की लागत के तखतपुर मे नवीन मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य, 13 करोड़ 93 लाख 71 हजार की लागत से बिलासपुर में नवीन फिजियोथेरेपी महाविद्यालय का निर्माण कार्य, 75 लाख की लागत से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर का निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय जल संसाधन संभाग खारंग बिलासपुर अंतर्गत जिले के विकासखण्ड मस्तुरी अंतर्गत पाराघाट माईनर एवं भिलाई माईनर क्र.-1 एवं पाराघाट शाखा नहर के पक्के कार्यों का जीर्णाेद्धार तथा नहर लाईनिंग कार्य, 19 लाख 51 हजार की लागत का बिल्हा के वार्ड क्र. 02 में सियान सदन निर्माण कार्य, 11 लाख 52 हजार की लागत के वार्ड क. 05 अग्रसेन कॉलेज के सामने फूटपाथ निर्माण कार्य, 3 लाख 58 हजार की लागत से वार्ड क. 07 पोल स्थापना कार्य (शीतला मंदिर गेट से मंदिर परिसर तक), 3 लाख 85 हजार की लागत से वार्ड क्र. 02 में सीसी रोड निर्माण कार्य (कुटिया मंदिर के सामने से अशोक गंगवानी तक), 16 लाख 81 हजार की लागत से वार्ड क्र. 14 एव 15 में रोड़ चौड़ीकरण (केशला मोड़ से जयस्तम्भ तक), 1 लाख 71 हजार की लागत से वार्ड क्र. 02 एवं 03 में नाली निर्माण कार्य (जगदीश छाबड़ा से झाबर नौबतका तक), 4 लाख 65 हजार की लागत से वार्ड क्र. 09 आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य (नकछेद घर से शिवकली घर तक), 3 लाख 83 हजार की लागत से वार्ड क्र. 04 आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य (रमेश गोयल से इंग्लिस मिडियम स्कूल तक), 22 लाख 40 हजार की लागत का बस स्टैण्ड निर्माण कार्य (केशला मोड़, रेलवे फाटक एव महुआ चौक), 11 लाख 80 हजार की लागत से विभिन्न वार्डाे में नाली का कव्हर निर्माण कार्य, 9 लाख 16 हजार की लागत से वार्ड क्र. 11 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं 22 लाख 30 हजार की लागत से वार्ड क्र. 12 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 33 लाख 75 हजार की लागत से हाईमास्ट लाईट स्थापना कार्य (जनपद ऑफिस, महामाया चौक, शनिचरी बाजार, गांधी चौक, रामसप्ताह चौक एवं हनुमान मंदिर), 10 लाख 26 हजार की लागत से वार्ड क्र. 05 नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वाहन शेड निर्माण कार्य, 18 लाख 6 हजार की लागत से वार्ड क्र. 05 में ट्यूबलर पोल राजपूत किराना से रेस्ट हॉउस जगदीश मिल गली शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में राजपूत किराना स्टोर तक कार्य एवं 9 लाख 54 हजार की लागत से वार्ड क्र. 01 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य (रजिस्ट्री ऑफिस के सामने बिल्हा) का लोकार्पण करेंगे।


