May 17, 2024

भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा किया गया फाग प्रतियोगिता का आयोजन


बिलासपुर. भगवान परशुराम सेवा समिति के द्वारा ज्ञानम पैलेस सरजू बगीचा में महिलाओं के फाग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर की महिला फाग मंडलियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नाचते गाते फाग की प्रस्तुति दी। इसमें पुरस्कार की व्यवस्था स्वर्गीय सुरेश तिवारी धर्मजयगढ़ की स्मृति में उनके भाई महेश तिवारी सरजू बगीचा द्वारा विजयी समितियों को दिया गया।


कार्यक्रम का आयोजन श्वेता अवस्थी के द्वारा किया गया। अंतिम में जजो के निर्णय के आधार पर पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख रूप से राजा अवस्थी, राहुल अवस्थी, सुदेश दुबे, अमित तिवारी,मनीष तिवारी, अंकुश चौधरी,शाश्वत तिवारी, प्रांजल तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अहिरन-खारंग लिंक परियोजना और छपरटोला जलाशय का काम शीघ्र शुरू कराएं : रविन्द्र चौबे
Next post कोडोडिपा जंगल में मिला दम्पत्ती का शव, क्षेत्र में सनसनी
error: Content is protected !!