दैविक प्रकोप बताकर गहने लेकर फरार हुए आरोपी की मौत, पत्नी गिरफ्तार
बिलासपुर। सीपत पुलिस ने बताया कि ग्राम कुकदा के बजरंग चौक निवासी मनीषा कांनगो पिता अनिल कानगो (19) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 दिसंबर 2023 की रात 11.45 बजे उसके पिता अनिल कानगो व मां गोंदा बाई कानगो झाड फूंक के लिए जनक राम सौंरा व उनकी पत्नी ग्राम जाली थाना रतनपुर सेे ग्राम कुकदा आए थे। झाड़- फूंक के दौरान एक पेटी में नगद 50 हजार रुपए, एक जोड़ी चांदी का पायल, 40 ग्राम, एक जोड़ी बिछिया एक तोला, दो नग सोने की फुली एक-एक मासा, दो नग चांदी की अंगूठी आधा- आधा तोला को रखकर ताला बंद कर चाबी को मां गोंदा बाई को दिया था। मनीषा और उसके माता-पिता को नीबू देकर घर के बाहर आंगन में व अन्य जगहोंं मेंं नींबू को गड़ाने के लिए दिया गया नींबू गाडक़र दस मिनट बाद वापस पेटी रखे कमरे में आया। जनक राम सौंरा व उनकी पत्नी रात भर दिया को जलने देना और पेटी को नहीं खोलना है कहकर दोनों चले गए। सुबह पेटी को देखने पर नगद व सोने- चांदी के गहने को जनक नाम सौरा और उसकी पत्नी झुनिया बाई सौरा चोरी कर भाग गए थे।


