May 18, 2026
वैन और ट्रक की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत
लखीमपुर. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना धौरहरा क्षेत्र में सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर ईसानगर और धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की सीमा के बीच उन्चगांव और भरेहता गांव के पास हुई।


