सरकार ने देश के संसाधनों को चुनींदा उद्योगपतियों के हाथों बेचा : राहुल गांधी

 

रायबरेली. राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा में केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सेवक संघ पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार संविधान की मूल भावना को कमजोर कर रही है और देश के संसाधनों को चुनींदा उद्योगपतियों के हाथों में सौंपा जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, वीरा पासी और अन्य समाज सुधारकों की विचारधारा की आवाज है, जिसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को ‘गद्दार’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वे रोजाना संविधान पर हमला कर रहे हैं और चुनींदा उद्योगपतियों को देश के हित बेच चुके हैं। उनके इस बयान पर सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इस पर तीखी टिप्पणी की है। राहुल ने संविधान को डॉ. बीआर अंबेडकर व महात्मा गांधी की ‘आवाज का प्रतिनिधित्व’ करने वाला दस्तावेज बताते हुए इसकी रक्षा करने का आह्वान किया। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जिले के क्रांतिकारी वीरा पासी की स्मृति में आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित कर रहे थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!