शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ाया


बिलासपुर. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना उटी जिला निलगिरीस राज्य तामिलनाडू से शून्य पर एफआईआर की कॉपी, थाना सीपत प्राप्त होने पर आरोपी नरेश कुमार के द्वारा पीडिता को नाबालिक जानते हुए ग्राम दर्राभांठा दुर्गा मंदिर में शादी कर, नाबालिक पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर अपने साथ उटी ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 5(i), 5J(ii),6 पाक्सो एक्ट, 9 बाल विवाह प्रतिषेध अधि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में नाबालिक पीडिता को आरोपी से बरामद किया गया, प्रकरण के आरोपी नरेश कुमार भारद्वाज के द्वारा, नाबालिक पीडिता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 137(2), 64(2)(एम) जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!