हसदेव जलाशय संघर्ष समिति के महासम्मेलन में एक मंच पर दिखे बैज, महंत और सिंहदेव


कोरबा। प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। रविवार को कोरबा जिले के बुका में आयोजित आदिवासी हसदेव जलाशय संघर्ष समिति के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के तीन शीर्ष नेता— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव एक साथ एक ही मंच पर नजर आए। कांग्रेस के इन शीर्ष नेताओं के एक साथ आने से राजनीतिक गलियारों में त्रिदेव की चर्चा फिर से तेज हो गई है।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्रभावित आदिवासियों के साथ लगातार मारपीट की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि कोई आदिवासी जलाशय से मछली निकालने का प्रयास करता है, तो उसके साथ दुव्र्यवहार किया जाता है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि विधानसभा में यह स्वीकार किया जा चुका है कि वर्ष 2007 से लागू वनाधिकार कानून जलाशयों में मछली पकडऩे वाले आदिवासियों पर भी लागू होता है, लेकिन वर्तमान में इस कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। डॉ. महंत ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, यदि सरकार जल्द ही विस्थापितों को उनका अधिकार वापस नहीं देती है, तो कांग्रेस पार्टी उनके साथ मिलकर हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!