चाय की चुस्की में वेलनेस का ट्विस्ट, फंक्शनल टी बना रही है रोज़मर्रा की जिंदगी 

टेटली स्लिम केयर के साथ हेल्दी रूटीन को नया अंदाज़
टेटली स्लिम केयर से बदला ग्रीन टी का अंदाज़
मुंबई /अनिल बेदाग. आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत और वेलनेस को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सजग हो गए हैं। खाने-पीने की छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान देने के साथ अब ऐसी चीजों की तलाश भी बढ़ रही है, जिन्हें रोज़मर्रा की दिनचर्या में आसानी से शामिल किया जा सके। इसी बदलते ट्रेंड ने फंक्शनल टी को लोकप्रिय बनाया है।
ग्रीन टी लंबे समय से अपने प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और रिफ्रेशिंग स्वाद के कारण वेलनेस पसंद करने वालों की पसंद रही है। अब इसमें फंक्शनल इंग्रीडिएंट्स का जुड़ाव इसे आधुनिक लाइफस्टाइल के और करीब ला रहा है।
इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए टेटली ग्रीन टी स्लिम केयर पेश की गई है, जिसमें ग्रीन टी के साथ एल-कार्निटाइन शामिल है। ब्रांड के अनुसार, संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम के साथ यह शरीर के फैट को कम करने में मदद कर सकती है।
‘लेमन एंड हनी’ तथा ‘जिंजर, मिंट एंड लेमन’ जैसे फ्लेवर्स में उपलब्ध यह ग्रीन टी किसी शॉर्टकट का दावा नहीं करती, बल्कि रोज़ की वेलनेस रूटीन में एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प जोड़ने की कोशिश करती है। यही वजह है कि फंक्शनल टी आधुनिक जीवनशैली में धीरे-धीरे अपनी खास जगह बना रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *