ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह कमेटी ने जुलूस का किया स्वागत
11 दिन से बच्चों के जुलूस से शहर में बना माहौल
बिलासपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाली गई। देवकीनंदन चौक पर स्पीन शाह दरगाह कमेटी ने विशेष व्यवस्था की। कमेटी के सदस्य जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान शिरनी और मिठाई वितरण किया गया। तालापारा, राजेंद्र नगर, मसनगंज, खबरगंज समेत कई इलाकों में बच्चे व युवा भी उत्साह से भाग लिया।
ईद मिलादुन्नबी पर शहर के कई मोहल्लों में घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी, धार्मिक झंडों और सजावटी सामान से सजाया गया है। कई इलाकों की सजावट ऐसी है, मानो मोहल्लों ने मिलाद के स्वागत में खुद को दुल्हन की तरह सजा लिया हो। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। कमेटी के सक्रिय सदस्य जफर आगा के नेतृत्व में सैयद जफर, सैयद याकूब, सैयद जाहिद, सैयद समद, खुर्शीद अहमद, शकील कादरी, जुनैद रजा, सलीम मेमन, इमरान खान, साजिद चौहान, हाजी साहबू, आमिर रजा, टीपू बख्श और बंटी बख्श सहित साथी जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करेंगे और मिठाई वितरित करेंगे। ईद मिलादुन्नबी के आयोजन में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम, इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।


