सिम्स में अचानक लगी आग से मचा हडक़ंप, टली बड़ी दुर्घटना


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज सिम्स के परिजन कक्ष के सामने बिजली पैनल में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे वहां हडक़ंप मच गया। कुछ समय के लिए परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गया। वार्ड में मौजूद सिम्स के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया गया। तब परिजन ने राहत की सांस ली।
सिम्स के ग्राउंड फ्लोर में मेडिकल वार्ड, और परिजन कक्ष के सामने बिजली का पैनल लगा हुआ है। वहां से अलग-अलग वार्डों में बिजली सप्लाई हुई है। गुरुवार की सुबह 11.30 सिम्स में परिजनों का सामन्य रुप से आना जाना चल रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली पैनल में शार्ट सर्किट से चिंगारी उठने लगी। आसपास मौजूद लोग दौडक़र करंट से दूरी बनाई। आवाज सुनकर सिम्स के स्टाफ बाहर निकले। तब पैनल में आग लग चुकी थी। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए वहां अग्निशमन सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद कुछ समय के लिए करंट की सप्लाई काट दी गई। तब जाकर सिम्स के मरीज, उनके परिजन व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण टीबी वार्ड, आईसीयू, रसोई कक्ष, कैंसर ओपीडी में अंधेरा छा गया था। मरीज के परिजन, डॉक्टर व स्टाफ को मोबाइल का टॉर्च जलाकर रखना पड़ा।

प्रशिक्षण का मिला फायदा
सिम्स प्रबंधन द्वारा आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए कर्मचारियों को लगातार अग्निीशमन यंत्रों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। समय समय पर मॉक ड्रील भी कराया जाता है। इसी के प्ररिणाम स्वरूप एक आग की बड़ी घटना तत्काल टल गई। कर्मचारियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया। इसके साथ ही बड़ा हादसा टल भी गया।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *