कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को किया जाएगा अदालत में पेश

रातभर की हिरासत के बाद तड़के नेहा बोरा रिहा

नयी दिल्ली. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन  की अध्यक्ष नेहा बोरा रातभर पुलिस हिरासत में रही। शनिवार तड़के उन्हें रिहा कर दिया गया, जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। दोनों को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले शुक्रवार को एहतियातन हिरासत में लिया गया था।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया। वहीं, अभिजीत दीपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपके को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें एसईएम की अदालत में पेश किया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *