शिक्षा, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथकिता: अमर

 

 बिलासपुर में 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
शिक्षा संस्थानों में अतिरिक्त कक्ष से लेकर सामुदायिक भवन और वाटर कूलर तक होंगे काम

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल ओर नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए ५.३६ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विधायक अमर अग्रवाल ने प्रस्ताव भेजा था। शहर के विभिन्न वार्डों और शासकीय संस्थानों में अतिरिक्त कक्ष, शेड, टॉयलेट, चेंजिंग रूम, फर्नीचर, सामुदायिक भवन, हॉल, सांस्कृतिक मंच, बाउंड्रीवाल समेत मरम्मत और जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएंगे।
विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। ताकि आम लोगों को किसी भी चीज की कमी न हो। शिक्षा अधोसंरचना के तहत शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टॉयलेट यूनिट व चेंजिंग रूम, सरकंडा के पंडित रामदुलारे दुबे सेजेस विद्यालय में हॉल, पंडित देवकीनंदन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष व शौचालय तथा राजेंद्र नगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में तीन अतिरिक्त कक्ष का निर्माण प्रस्तावित है। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में फर्नीचर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शासकीय संस्थानों में लगेंगे वाटर कूल
विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन, हॉल, शेड और सांस्कृतिक मंच के साथ मौजूदा भवनों की मरम्मत व जीर्णोद्धार होंगे। कल्पना विहार, नेहरू नगर-महावीर नगर, ग्रीन गार्डन कॉलोनी, कुदुदंड, गोंड़पारा, तोरवा, अशोक नगर, अरविंद नगर-जोरापारा और लोधीपारा समेत कई क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा।पेयजल सुविधा के लिए 30 शासकीय संस्थानों में 30 लाख रुपए की लागत से वाटर कूलर लगाए जाएंगे। सीएमडी कॉलेज, डीपी विप्र कॉलेज, सिम्स, जिला अस्पताल, जिला न्यायालय परिसर सहित स्कूलों और अन्य संस्थानों में यह सुविधा मिलेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *