May 31, 2024

पदयात्रा कर राज्य शासन की उपलब्धि व केंद्र सरकार की विफलता को जनता तक पहुंचाएगे : राजू यादव

बिलासपुर. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिलासपुर जिले से 2000 से 3000 कार्यकर्ता राजधानी जाएंगे।  21 नवंबर को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास कि भारत जोड़ों पदयात्रा में शामिल होंगे ।रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल होंगे । जिले से 3000 कार्यकर्ता रायपुर कुच करेंगे । आज कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जय किशन राजू यादव ने सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली युवा कांग्रेस की जिला  बैठक में जिलाध्यक्ष जय किशन राजू यादव ने कहा है कि सभी विधानसभा से सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रायपुर जाएंगे । राजू यादव ने कहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत युवा कांग्रेस भी प्रत्येक जिले में तथा सभी विधानसभा  में पदयात्रा कर राज्य शासन की उपलब्धि तथा केंद्र सरकार की विफलता को जनता तक पहुंचाएगे। राजू यादव 21 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों के साथ राजशुमारी की । आज की बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष सुशील पटेल ,सुनील साहू ,अनिल कौशिक , पुष्पकांत कश्यप,अजय यादव नितेश ठाकुर अमितेश राय अमित दुबे छोटू यादव युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी भी जिले के पदाधिकारी मौजूद थे । ज्ञात हो कि 21 नवंबर को राजधानी में पूरे प्रदेश के युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे ।जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रामवनगमन पर्यटन पथ के कार्य छत्तीसगढ़ के भांजा कौशिल्या नंदन राम को समर्पित : अटल श्रीवास्तव
Next post अब तक 1 लाख 17 हजार मैट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी : बैजनाथ चंद्राकर
error: Content is protected !!