बिलासपुर में 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार शिक्षा संस्थानों में अतिरिक्त कक्ष से लेकर सामुदायिक भवन और वाटर कूलर तक होंगे काम बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल ओर नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए ५.३६ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विधायक अमर अग्रवाल ने प्रस्ताव भेजा था।