सिगरेट पीकर धुंआ उड़ाते और चाकू लहराते युवती का वीडियो वायरल

 

 

एक दिन पहले तीनों युवतियां कान पकडक़र पुलिस से माफी मांगी थी

बिलासपुर.  एक युवती का धारदार चाकू लहराते और सिगरेट पीककर धुंआ उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान करने में जुटी हुई है।
दो दिन पहले भी इसी युवती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती की बीच सडक़ पर पिटाई करते हुए वीडियो सामने आया था। इसके बाद अब वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी बनाकर शेयर किया गया था। शहर के मुख्य सडक़ पर लड़कियों के शराब पीने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रही है। उसके दूसरे हाथ में चाकू है और वह कैमरे के सामने इसे लहराती नजर आती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गणेशोत्सव के दौरान युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवतियां एक लडक़ी से सडक़ पर मारपीट करती नजर आई थीं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन लड़कियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, माफी मांगने के बाद उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *