गिरजावन हनुमान मंदिर में हुआ सुंदर कांड का आयोजन

 

बागेश्वर धाम मातृशक्ति सुंदर कांड मंडल की संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ संपन्न

बिलासपुर.  बागेश्वर धाम मातृशक्ति सुंदर कांड मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रतनपुर गिरिजावन प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिला-पुरषों के अलावा तीनों प्रभारी बिलासपुर से प्रतिमा श्रीवास्तव, बेलतरा से डॉक्टर कुश कुमार श्रीवास्तव और तखतपुर से प्रीति पांडे पदाधिकारी उपस्थित थे।

दोपहर तीन बजे से आयोजित सुंदरकांड में बेलतरा, तखतपुर और बिलासपुर के ज्यादातर लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि आज बदलते दौर में लोग भगवान की भक्ति से दूर हो रहे हैं। भगवान श्री हनुमान स्मरण करना संसार में सभी के लिए जरूरी है। बागेश्वर धाम मातृशक्ति सुंदर कांड मंडल, तथा सुंदर कांड मंडल सहित तखतपुर और बेलतरा मंडल के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन संपन्न हुआ। सभी ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ एक जुट होकर काम करने का निर्णय लिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *