शिक्षा शिल्पी सम्मान से डॉ.सत्यनारायण सम्मानित


बिलासपुर. कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह मे प्रदेश के 33 जिले से 125 शिक्षको को सम्मान किया गया। इसमें मुंगेली जिले से केवल एकमात्र शिक्षाविद ,साहित्यकार, समाजसेवी,शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध के प्रधान पाठक डॉ.सत्य नारायण तिवारी को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम कार्यक्रम के अध्यक्ष कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ.अनिल कुमार प्रधान के कर कमलों से शिक्षा शिल्पी सम्मान 2026के साथ अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मान डॉ. तिवारी को शैक्षणिक चेतनशीलता,शिक्षा गुणवत्ता,साक्षरता वृद्धि,व्यक्तित्व विकास,बेहतर अध्यापन तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका हेतु प्रदान किया गया ।इसके पूर्व उन्हें राज्यपाल सम्मान,राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण, उत्कृष्ट शिक्षक,नवाचारी शिक्षक, पर्यावरण संरक्षण सम्मान, छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण, शब्द शिखर,मानस मर्मज्ञ व भागवत भूषण सम्मान सहित शिक्षा,साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में दो सौ से अधिक राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय विविध सम्मान से सम्मानित किये जा चुके हैं।उक्त सम्मान से सम्मानित होने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.विनय कुमार पाठक वरिष्ठ पत्रकार केशव शुक्ला ,डॉ.विजय तिवारी विष्णुकुमार तिवारी जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह,जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डॉ.अशोक जायसवाल जिला शिक्षाधिकारी एम एल पटेल विकास खंड शिक्षाधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले बी आर सी दयाराम साहू संकुल प्राचार्य प्रभु दयाल ध्रुव शैक्षिक समन्वयक प्रेम जायसवाल सहित विभिन्न संगठनों ने डॉ. तिवारी को शुभकामनाए प्रेषित किए हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *