राष्ट्रीय पार्टी में बड़े पद दिलाने का झांसा देकर महिला ने 82 लाख रुपए ठगी
सरकंडा पुलिस अपराध दर्ज जांच शुरू कर दी
बिलासपुर. मनेंद्रगढ़ की एक महिला नेत्री ने राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने के झांसा देकर एक युवक को ठग लिया,सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर सरकंडा के युवक को झांसे में लेकर करीब 82 लाख रुपए बैंक खातों में जमा करा लिया और कोई भी राजनीतिक पद नहीं दिलाया इसके बाद युवक ने रुपये वापस मांगे तो महिला नेत्री ने झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। पीडि़त युवक ने घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया है ।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि बहतराई निवासी चेतन आनंद दुबे पिता स्व.नारायण दुबे (26) की सोशल मीडिया के माध्यम से खोंगापानी, जिला मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी निवासी निखत परवीन शाबरी से दोस्ती हुई। फिर दोनों आपस में बातचीत करते थे। इसी बीच महिला नेत्री ने आपने आपको राष्ट्रीय पार्टी की कार्यकर्ता होने की जानकारी दी। महिला ने युवक को भी राजनीति में आने की बात की और केंद्र राष्ट्रीय व राज्य के नेताओं से अच्छा सबंध होने का दावा किया। इस पर युवक ने विश्वास कर लिया। राजनीति में बड़े पद दिलाने झांसा देते हुए पार्टी फण्ड में रुपए जमा कराने के लिए कहा। युवक ने महिला नेत्री के बताए बैंक खातों में 11 जुलाई 2025 को 49 हजार रुपए जमा किया। इसके बाद महिला हर महीने अपने खाते में रुपए जमा करवाती थी। इस तरह युवक से 17 अगस्त 2026 तक 62 लाख 63 हजार रुपए बैंक खातों में, 20 लाख रुपए नगद जमा करवाया।
बहन के खाते में जमा कराए रुपए
इसके अलावा महिला ने अपनी बहन के बैंक अकाउंट में भी रुपए जमा करवाया। रुपए देने के बाद भी युवक को पार्टी ज्वाइन नहीं कराया और कोई रसीद भी नहीं दी गई। इसके बाद युवक ने महिला से पैसा वापस मांगा। फिर महिला उसे धमकी देने लगी। इसके बाद वह बातचीत करना बंद कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।


