बरहाल सडक़ों पर रोज हो रहे हादसे: रविन्द्र

जिला प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि बिलासपुर जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के घोर लापरवाही के चलते आज नगर व ग्राम वासी धूल किचड़ व गड्डो में चलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सडक़ों का रिपेयरिंग व नव निर्माण न होने के कारण आम जनमानस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सडक़ों पर गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है। खराब सडक़ों के वजह से धूल का गुब्बारा उड रहा है। जिससे राहगीरों के साथ-साथ व्यापारी जन भी परेशान है। वहीं शहर व शहर से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश की भी उचित व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में लगातार त्योहारों का दौर है।गणेश पूजा के बाद नवरात्रि पितर दशहरा व दीपावली जैसे प्रमुख हिंदुओं का त्यौहार है। ऐसे में सडक़ों का निर्माण न होना? व अन्य व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण आम जनमानस में काफी आक्रोश है। जिला प्रशासन यदि जनहित में सडक़ निर्माण कार्य व प्रकाश व्यवस्था शीघ्र नहीं करती हैं । तो जनहित में जनता को साथ लेकर सडक़ पर उतरने बाध्य होंगे।

