जेल से निकलते ही अपराधियों के बीच गैंगवार, चाकू घोपकर एक की हत्या

 

 

 सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। आम्र्स एक्ट के मामले में जेल से बाहर निकलते ही आम्र्स एक्ट के आरोपियों के बीच गैंगेवार हो गया। इस बीच दोनों युवकों के दोस्त व परिजन भी विवाद में शामिल हो गए। इसके बाद गैंगवार में बदल गया। दोनों पक्षों से लाठी, पत्थर से हमला किया गया। इस बीच एक पक्ष के युवक ने दूसरा पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि सिरगिट्टी के मैट्रिक्स चौक निवासी ओम दिवाकर और सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर आसपास रहते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार की रात ओम दिवाकर अपने साथियों के साथ घर के पास मैट्रिक्स चौक पर खड़ा था। उसी समय सुनील उर्फ कल्लू टाइगर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को घूरते हुए गाली-गलौज करने लगे। फिर देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हाथ-मुक्का और लाठी-डंडों से पिटाई करते रहे। इस दौरान उनके बीच जमकर मारपीट हुई।

हत्या के बाद इधर-उधर भाग गए आरोपी
इसी दौरान हमलावरों ने ओम दिवाकर पर ताबड़तोड़ हमला किया और चाकू निकालकर घोंप दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावर इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में ओम दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। ओम के साथियों ने हमले की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *