राहुल गांधी ने छात्राओं के प्रदर्शन का समर्थन किया

दिल्ली.  महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराकर उन पर पाबंदियां लगाना समाधान नहीं है। सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने और अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि महिलाओं को उनके खिलाफ किए गए अपराधों की सजा नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाएं सड़कों पर निकलने और उत्पीड़न या दुष्कर्म की आशंका से डरती हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जरूरत बताई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *