Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
September 4, 2020
Homeछत्तीसगढ़शिक्षक दिवस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

By News Desk छत्तीसगढ़  0 Comments


रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर समस्त शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक का अहम योगदान होता है। शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के जीवन को ही आलोकित नहीं करते बल्कि पूरे समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा है कि समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आई नवीन चुनौतियों के कारण शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ी है। वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है जिसका सीधा असर शिक्षा पर भी पड़ा है। शालाओं के लम्बे समय तक बंद रहने की स्थिति में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव भी करना पडा है।बच्चों को पढ़ाई से निरंतर जोड़े रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने आनलाईन पोर्टल ‘पढ़ई तुंहर दुवार’ शुरू किया है। इसके बाद ऑफलाइन व्यवस्था के तहत लाउडस्पीकर, पढ़ई तुंहर पारा और बुलटू के बोल के जरिए ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में पढ़ाई कराई जा रही है। अनेक शिक्षक स्वेच्छा से अपने आसपास की परिस्थितियों के आधार पर बच्चों की शिक्षा के लिए नवाचारी उपाय कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मंत्री डॉ. टेकाम ने शिक्षकों से आव्हान किया है कि वे डॉ. राधाकृष्णन द्वारा दिए गए संदेश को आत्मसात कर आने वाले पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य गढ़े।उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर यह उम्मीद जताई है कि राज्य के सभी शिक्षकगण कोरोना संक्रमणकाल जैसी कठिन परिस्थितियों में भी अपने ज्ञान के प्रकाश से छत्तीसगढ़ को आलोकित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। वह कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे I भारतरत्न डॉ.राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक रहे हैं,उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं I

 

Tags:5 सितम्बर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, बधाई एवं शुभकामनाएं, शिक्षक दिवस, स्कूल शिक्षा मंत्री

Related Posts

मोदी सरकार ने देशभर में शराब बिक्री की अनुमति देकर कोरोना रोकने खींची गई लक्ष्मणरेखा को तोड़ने का काम किया

किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को मिल रहा लाभ

19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • मिलकर सब काम करें,शहर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाएं-आर.संगीता
  • बीजेपी नेत्री से दुष्कर्म व ठगी के आरोपी रांची से गिरफ्तार
  • कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन और बोर खनन पर बड़ी कार्रवाई
  • बाप-बेटों ने की शराबी बड़े पुत्र की हत्या
  • राहुल गांधी का बयान उनकी संकुचित मानसिकता का प्रमाण: अग्रवाल
  • पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सतत कार्य करेंगे: तिलकराज
  • सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली के संबंध में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
  • बकरीद पर सड़कों और गलियों में कुर्बानी करने पर लगा प्रतिबंध
  • छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची श्रमायुक्त कार्यालय में जमा की
  • मुख्यमंत्री ने कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
  • गांजा बेचने वाले युवक को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न
  • इतिहास के भूले जख्मों को सुरों में जिंदा करती ‘कचौड़ी गली’
  • पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान – कांग्रेस
  • राहुल गांधी का बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ : अमर अग्रवाल ने की कड़ी निंदा 
  • कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार
  • आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा : आतंकवाद विरोधी दिवस पर दिलाई गई शपथ
  • भीषण गर्मी के साथ-साथ पेयजल की हो रही समस्या
  • ड्राईवर के मकान से 1 लाख के जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस
  • नीट पेपर लीक मामले में एनएसयूआई ने किया उग्र प्रदर्शन
  • बंगाल के सभी मदरसों में भी वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा
  • सरकार ने देश के संसाधनों को चुनींदा उद्योगपतियों के हाथों बेचा : राहुल गांधी
  • भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग पर फंसे दस हजार श्रद्धालु सुरक्षित निकाले
  • लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेली
  • अशासकीय स्कूलों की फीस बढ़ोतरी एवं पुस्तक-गणवेश खरीद की शिकायतों के निराकरण हेतु निगरानी एवं जांच समितियों का गठन

Follow us on Twitter

Tweets by chandankesari01

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑
error: Content is protected !!