जानें शरीर के किस हिस्से का वजन सबसे पहले घटता है

पुरुषों में पेट के हिस्से का वजन पहले घटता है। महिला और पुरुष के वजन घटने की प्रक्रिया में यही मुख्य अंतर है। लेकिन यह सभी के लिए एक जैसा नहीं है।

मोटापे की समस्या से बहुत से लोग परेशान हैं। बढ़ी हुई तोंद, मोटी बांह और जांघ हर किसी को खराब लगती है। यही कारण है कि पूरे शरीर का वजन कम करने के बजाय हममें से अधिकांश लोग यह चाहते हैं कि शरीर के किसी विशेष हिस्से का वजन कम हो जाए।

दरअसल, सच तो यह है कि शरीर के किसी एक हिस्से का वजन घटाना संभव नहीं है। वजन घटाने की पूरी प्रक्रिया काफी जटिल है। इस पर हमारा नियंत्रण नहीं होता है। इसलिए सिर्फ जांघ, पेट या कमर पर जमी चर्बी को कम करना बहुत मुश्किल है। आइए जानते हैं शरीर के किस हिस्से का वजन सबसे पहले घटता है।

पहले कहां का वजन कम होता है?

weight-loss

इस सवाल का जवाब पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अलग है। दरअसल, पुरुष और महिलाओं में वजन बढ़ने का कारण अलग होता है। इसलिए उनका वजन भी अलग-अलग तरीकों से कम होता है। दरअसल, पुरुषों में पेट के आसपास सबसे अधिक चर्बी जमती है जबकि महिलाएं अपने मोटे कूल्हे और जांघ को लेकर चिंतित रहती हैं। यदि आपके पेट या जांघों पर अधिक चर्बी जमा है, तो जब आप हेल्दी डाइट का सेवन और एक्सरसाइज करना शुरू करते हैं, तो उस हिस्से का वजन सबसे पहले कम होना शुरू होता है।

पुरुष और महिला में वजन घटाने की प्रक्रिया

walking

आमतौर पर महिलाओं के शरीर के निचले हिस्से अंगों जैसे कूल्हों, नितंबों और जांघों की वसा सबसे पहले घटती है। जबकि पुरुषों में पेट के हिस्से का वजन पहले घटता है। महिला और पुरुष के वजन घटने की प्रक्रिया में यही मुख्य अंतर है। लेकिन यह सभी के लिए एक जैसा नहीं है। कभी-कभी आनुवांशिकी, पर्यावरण और जीवन शैली जैसे कारकों पर भी निर्भर करता है। जब आप अपना वजन घटाते हैं, तो आप अपने शरीर के उस हिस्से में फर्क देख सकते हैं जहां वसा सबसे अधिक मात्रा में जमा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके उस हिस्से में अधिक वसा कोशिकाएं होती हैं जो कैलोरी को खर्च करती हैं।

वजन घटाने का प्रभावी तरीका

Keto diet

वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करने के साथ ही नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए। ये दोनों शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में मदद करते हैं। आपके शरीर के सभी हिस्सों से वजन धीरे-धीरे घटता है। इसलिए किसी एक हिस्से के वजन को कम करने का तनाव नहीं लेना चाहिए।

इस दौरान पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए और कैलोरी की मात्रा को सीमित करना चाहिए। लाइफस्टाइल में बदलाव,शराब और धूम्रपान से परहेज और भरपूर नींद लेने से भी वजन कंट्रोल रहता है।

रोजाना व्यायाम और स्वस्थ आहार का सेवन करने से शरीर पर जमा चर्बी घटती है। इससे धीरे-धीरे आपके शरीर का वह हिस्सा भी स्लिम हो जाता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!