March 26, 2021
Acid Reflux: खाना खाने के तुरंत बाद क्यों आने लगती है खट्टी डकार, डॉक्टर से जानें एसिडिटी का तुरंत इलाज
गैस अपच और खट्टी डकार की समस्या आज के समय में लोगों में बेहद आम हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समस्या के मुख्य कारण या लक्षण क्या हैं। अगर नहीं तो जानिए गैस खट्टी डकार और इनडाइजेशन से जुड़ी जानकारी और इससे छुटकारा पाने के उपाय
आज कल के समय में लोग बहुत सी बीमारियों और समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। इन समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है खराब जीवनशैली। गैस, इनडाइजेशन और खट्टी डकार Gastroesophageal reflux disease (GERD) आने की समस्या का कारण खराब खान पान, शराब या सिगरेट का सेवन और ओवरइटिंग भी है। इस समस्या के दौरान लोगों को सीने में जलन और मुंह में खट्टी डकार आने लगती है।
कई बार जब यह समस्या गंभीर होती है, तो इसमें खाया हुआ भोजन मुहं में वापस लौटकर आने लगता है। दरअसल इसके पीछे कारण होता है। हमारे पेट और फूड पाइप के बीच का वेल्व। यह वेल्व खाए हुए भोजन और एसिड को फूड पाइप में वापस जाने से रोकता है। लेकिन जब यह कमजोर हो जाता है तो यह वेल्व ऐसा करने की क्षमता खो बैठता है। अपच, गैस और खट्टी डकार से निपटने के लिए चलिए जानते हैं, PSRI हॉस्पिटल, दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट और गैस्ट्रो एंड लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन, डॉक्टर मनोज गुप्ता से इसके लक्षण और बचाव के उपाय…

- मुंह में खट्टा पानी आने लगता है
- जिन्हे यह समस्या होती है उनके दांतों का रंग बदलने लगता है।
- बोलते हुए अक्सर जिन लोगों को खांसी आती है और लंबे समय तक खांसी रहती है। यह भी इन समस्याओं के लक्षण हैं।
- सीने में जलन रहना और मुंह में अक्सर कड़वाहट बने रहना भी इन समस्याओं के लक्षणों में से एक है।
- इस कारण होती है यह समस्या:

- खराब जीवनशैली के कारण भी फूड पाइप और पेट के बीच का यह वेल्व कमजोर होने लगता है।
- वजन अधिक होने के कारण भी यह समस्या होने लगती है।
- अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब या धूम्रपान का सेवन करते हैं। उन्हें भी यह समस्या हो सकती है।
- यह समस्या उन लोगों के अंदर भी होती है जिनकी गर्दन छोटी होती है।
- गर्भावस्था के दौरान भी यह समस्या हो सकती है।
- स्पाइसी फूड खाने वाले लोगों में यह लक्षण पाए जाते हैं।
- ऐसे लोगों में यह समस्या भी अधिक होती है जिनकी जॉब बैठने की होती है।
अगर आपको भी गैस इनडाइजेशन और खट्टी डकार की समस्या है तो, आप इससे बचने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं। लेकिन अगर यह समस्या अधिक समय तक रहती है तो, डॉक्टर के पास जाकर दवाई लेना ही सही रहता है। आइए जानते हैं इस समस्या से निपटने के तरीके:
- अगर आपको यह समस्या है तो आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करके इसे ठीक कर सकते हैं। आप इसमें रोजाना एक्सरसाइज करें और अधिक स्पाइसी फूड का सेवन करना बंद कर दें।
- वजन अधिक होने के कारण भी यह समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम कर लेते हैं तो यह समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।
- शराब और धूम्रपान का सेवन करने वाले लोगों को इस समस्या से बचने के लिए इन बुरी आदतों का त्याग करना होगा।
- गैस और इनडाइजेशन की समस्या से राहत पाने के लिए आपको अपने भोजन को थोड़ा थोड़ा करके खाना होगा। जैसे अगर आप दिन में तीन बार खाते हैं तो आप इसे 6 बार में खाना शुरू करें।
- रात को खाने और सोने के बीच का गैप 2 घंटे रखकर भी आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। ध्यान रहे सोने से कुछ देर पहले तक ना तो पानी पीएं और ना ही दूध पीए। इसके अलावा भोजन के 30 या 60 मिनट तक किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ ना पिए।
- सुबह के नाश्ते अच्छी मात्रा में करें, लंच में थोड़ा कम खाएं और डिनर में उससे भी कम ही खाएं।
- गैस और खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सोते समय अपनी गर्दन को थोड़ा ऊंचाई पर रखकर सोएं। इसके लिए आपकी गर्दन 15 डिग्री तक ऊपर होनी चाहिए।
आपको बताए गए उपाय तुरंत कार्य नहीं करेंगे। क्योंकि आप जीवनशैली और खान पान में बदलाव कर रहे हैं तो इस समस्या से राहत पाने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए धीरज रखें।
कब जाएं डॉक्टर के पास