कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने भी किया प्रदर्शन

चांपा. प्रदेश भाजपा के आव्हान पर आयोजित कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मे नगर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाते हुए अपने अपने निवास स्थान के सामने कांग्रेस सरकार के विरोध मे नारा लिखा तख्ती पकड़कर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संगीता पाण्डेय ने टूलकिट मामले मे कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस टूलकिट मामले को दबाने के लिए पुलिस का सहारा लेकर भाजपा नेताओं पर दबाव की राजनीति कर रही है। दोपहर बारह बजे से दो बजे तक चले इस वर्चुअल प्रदर्शन मे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमति जया गोपाल , पार्षद श्रीमती अराधना गणेश श्रीवास,पूनम राय श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!