May 6, 2024

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने भी किया प्रदर्शन

चांपा. प्रदेश भाजपा के आव्हान पर आयोजित कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मे नगर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाते हुए अपने अपने निवास स्थान के सामने कांग्रेस सरकार के विरोध मे नारा लिखा तख्ती पकड़कर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संगीता पाण्डेय ने टूलकिट मामले मे कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस टूलकिट मामले को दबाने के लिए पुलिस का सहारा लेकर भाजपा नेताओं पर दबाव की राजनीति कर रही है। दोपहर बारह बजे से दो बजे तक चले इस वर्चुअल प्रदर्शन मे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमति जया गोपाल , पार्षद श्रीमती अराधना गणेश श्रीवास,पूनम राय श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रदेश सरकार के विरोध में भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
Next post बीके ओझा बने अखिल भारतीय जन कल्याणकारी परिषद के प्रदेश महामंत्री
error: Content is protected !!