वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस के ढाई साल का हिसाब को लेकर राजेश मिश्रा ने चलाया जनजागरण अभियान


बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेसी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की कार्यप्रणाली को लेकर विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में आम जनता के लिए जो घोषणा की थी। उसमें एक भी घोषणा पूरी नहीं कर सकी है ,इसी को लेकर महिला मोर्चा आज वार्ड क्रमांक 14 तालापारा के यादव गली में संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  जयश्री चौकसे एवं पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा के मुख्य अतिथि में जनसंपर्क किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष  शोभा कश्यप महामंत्री, दीपशिखा यादव, मीना गोस्वामी, मंजुला सिंह, रीना गोस्वामी, त्रिवेणी कश्यप, वंदना तिवारी,  उमा मानिकपुरी, किरण सिंह, भुनेश्वरी शकुंतला यादव, अनीता यादव, रानी बांधेकर, दक्षिण मंडल के संगठन प्रभारी  मनीष अग्रवाल,  महामंत्री अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, अरुज मिश्रा, अदनान खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!