May 8, 2024

वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस के ढाई साल का हिसाब को लेकर राजेश मिश्रा ने चलाया जनजागरण अभियान


बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेसी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की कार्यप्रणाली को लेकर विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में आम जनता के लिए जो घोषणा की थी। उसमें एक भी घोषणा पूरी नहीं कर सकी है ,इसी को लेकर महिला मोर्चा आज वार्ड क्रमांक 14 तालापारा के यादव गली में संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  जयश्री चौकसे एवं पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा के मुख्य अतिथि में जनसंपर्क किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष  शोभा कश्यप महामंत्री, दीपशिखा यादव, मीना गोस्वामी, मंजुला सिंह, रीना गोस्वामी, त्रिवेणी कश्यप, वंदना तिवारी,  उमा मानिकपुरी, किरण सिंह, भुनेश्वरी शकुंतला यादव, अनीता यादव, रानी बांधेकर, दक्षिण मंडल के संगठन प्रभारी  मनीष अग्रवाल,  महामंत्री अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, अरुज मिश्रा, अदनान खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 15 दिनों में 1800 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
Next post 24 घंटे के अंदर सुलझी अधजली लाश की गुत्थी, घटना में प्रयुक्त कार, स्कूटी जप्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!