September 28, 2021
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का दौरा कार्यक्रम

बिलासपुर.छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग के मंत्री रविन्द्र चौबे दिनांक 29 सितम्बर 2021 को जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार श्री चौबे का बिलासपुर छत्तीसगढ़ भवन में 12 बजे आगमन होगा। दोपहर 12.15 बजे से मंथन सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, पशुपालन एवं कृषि से संबंधित संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। श्री चौबे दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक न्यू सर्किट हाउस में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे शाम 5 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।