VIDEO : गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए निकाली गई मां दुर्गा की प्रतिमाएं


बिलासपुर/अनिश गंधर्व. पूरे नौ दिनों तक मां जगतजननी की अलग-अलग स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देने के बाद अपने धाम के लिये निकल गई हैं। दुर्गा पंडालों में विराजमान हुई मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ समितियों द्वारा विसर्जन किया जा रहा है। विधि विधान से पूजा अर्चना और हवन करने के बाद भक्तगण मां दुर्गा को उनके धाम तक पहुंचा रहे हैं। विसर्जन स्थल छठ घाट, पचरीघाट में विसर्जन किया जा रहा है।

शहर के दुर्गा पंडालों को लाखों रूपये का खर्च सजाया गया है। सभी दुर्गा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भोग भंडारा का आयोजन किया गया था। चारों ओर मां के जयकारे गूंज रही थी। पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना कर भक्त मां दुर्गा के आर्शिवाद मांगते रहे। शहर के गोल बाजार, गोंडपारा, तेलीपारा, मध्यनगरी, जूना बिलासपुर, तोरवा, रेलवे परिक्षेत्र के अलावा अरपा पार के दुर्गा पंडालों में जोरदार भक्तों की भीड़ रही। शासन प्रशासन के गाइड लाइन के अनुसार समितियों द्वारा व्यवस्था बनाई गई थी। इस दौरान किसी अप्रिय घटना या फिर संक्रमण फैलने से जैसे कोई बात सामने नहीं आई है। चांटीडीह में शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पूरे नौ दिनों तक मां की सेवा करने के बाद आज विसर्जन किया गया। इस दौरान करमा नृत्य दल को बुलाया गया है मांदर की थाप में थिरकते हुए लोगों ने मां दुर्गा को विदाई दी। रात भर विसर्जन का दौर चलता रहेगा। इस वर्ष झांकी प्रदर्शन पर रोक लगाया गया था। इसके बाद भी लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। अभी लगातार दो तीन दिनों तक देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर चलता रहेगा। इसके लिये खासकर शहर के ऐतिहासिक स्थल पचरीघाट में व्यवस्था की गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!