April 12, 2022
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने मातृशोक पर महापौर को दी सांत्वना
बिलासपुर. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत बिलासपुर कांग्रेस के दिवंगत नेता वसंत शर्मा के घर हो रहें भागवत में शामिल होने के बाद महापौर रामशरण यादव के सरकारी निवास पहंुचे पिछले दिनों महापौर यादव की माता जरही देवी के निधन पर उन्होंने महापौर यादव और परिवार को शोक सांत्वना व्यक्त करते हुए स्व.जरही देवी के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, सभापति शेख नजीरूद्दीन, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, अशोक अग्रवाल, मुंशीराम उपवेजा, भुवनेश्वर यादव, आशीष सिंह ठाकुर, भास्कर यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, संध्या तिवारी, पुष्पेंद्र साहू, अजय यादव, पार्षद श्याम पटेल, सुरेश टंडन, अमित भारते सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहें।