सद्भाव पत्रकार संघ छग ने किया पौधा रोपण
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सद्भाव पत्रकार संघ छग द्वारा राजस्व मंडल कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। संस्था के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव के जन्म दिन को यादगार बनाने के लिये पौध रोपण किया गया है। सद्भाव पत्रकार संघ छग वृक्षों की रक्षा और हरियाली बनाये रखने के लिये शुरू से प्रयासरत् है। हाल ही में प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी के जन्म दिन पर भी मुंगेलीनाका स्थित सर्किट हाउस में पौध रोपण किया गया था। राजस्व मंडल कार्यालय परिसर में पौध रोपण के दौरान सद्भाव पत्रकार संघ छग के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, जिला अध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल, जिला महासचिव अनिल श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, राजेन्द्र यादव, संभाग उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, अमीर खान व राजस्व मंडल कार्यालय में कार्यरत धु्रव चंद्रा उपस्थित थे।