सोलर पैनल का काम दिलवाने का झांसा देकर वकील व उसके साथी से 1 करोड़ 33 लाख की ठगी

 

सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया

बिलासपुर. गांव-गांव सोलर पैनल लगवाने का टैंडर दिलवाने का झांसा देकर रायपुर के वकील और उसके साथी से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपए की धोखाधड़ी किया है। पीडि़तों की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि चौबे कालोनी रायपुर निवासी विनीत तिवारी पिता स्व.श्री वी.के. तिवारी (60) विगत 32 वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में वकालत का कार्य कर रहे हैं। उनके कनिष्ठ अधिवक्ता जसराज जो वर्ष 2010 से साथ कार्यरत है। जसराज ने बताया कि उसकी पहचान के दोस्त भावेश जैन व उसके साथी ऋतुप्रण वैष्णव, कर्ण है, जो लायजनिंग का कार्य करते है। उनके पास सरकारी विभाग व टैंडर में काम करने के लिए इंवेस्टर नहीं है। जूनियर वकील जसराज की बात सुनकर विनीत ने भावेश जैन, ऋतुप्रण वैष्णव, कर्ण से बैठक करवाने के लिए कहा। बैठक के दौरान तीनों के द्वारा बताया गया कि उनके पास एक डौंडीलोहारा जिला-बालोद में सोलर पैनल पोल लगाने का कार्य है। जिसमें कम लागत में सही लाभ होगा। कार्य का प्रस्ताव लाभदायक लगने पर विनीत अपने मित्र व प्रांजल एसोसिएट के प्रोप्राईटर कल्याण सिंह ठाकुर को इस कार्य के बारे में जानकारी दी। कल्याण सिंह ठाकुर ने प्रांजल एसोसिएट के ऑफिस रायपुरा में भावेश, ऋतुप्रण और कर्ण के साथ बैठक की। तीनों लोगों ने बताया कि कार्यादेश में सोलर पैनल लगाने के लिए जो प्रस्ताव तय किया गया है, वह 60 हजार रुपए की दर से है। जिसमें लेन देन का खर्च 28 हजार रुपए 2 किश्तों में देना होगा। वर्क आर्डर के समय 13 हजार प्रति पोल व बिल के समय 15 हजार रुपए प्रति पोल की दर से देने होंगे। संतोष कर्ण,भावेश और ऋतुप्रण ने सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) डौंडीलोहारा के पंकज देव मुलाकात कराई। जहां सीईओ पंकज देव, गोपाल वैष्णव, हेमंत पवार, ऋतुप्रण वैष्णव और संतोष कर्ण के साथ बैठक हुई। 1000 पोल लगाने का काम जनपद डौडीलोहरा के पंचायतों काम करने पर चर्चा हुई। तब सीईओ पंकज देव ने अपनी सहमति देते हुए कहा कि आपको 1000 पोल लगाने का वर्क आर्डर दे देंगे आप एडवांस रकम की तैयरी करो और हमारे लोग गोपाल वैष्णव, संतोष कर्ण,ऋतुप्रण वैष्णव, भावेश जैन और जसराज प्रीत सिंग के संपर्क में रहो।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!