फ्रिज में ब्लास्ट होते ही लगी भीषण आग,  महिल जिंदा जली

 

बिलासपुर। महिला अपने कमरे में सो रही थी। देर रात अचानक फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। जिससे कमरे में भीषण आग लग गई और महिला जिंदा जल गई। ब्लास्ट होने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने अपने घर से बाहर निकले। तब महिला के मकान से आग की लपटें उठ रही थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस मामले में सरकंडा पुलिस जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि लिंगियाडीह स्थित सांई मंदिर के पीछे रहने वाली जया अग्रवाल (57) रिटायर्ड कर्मचारी थी। पेंशन के पैसे से जीवन यापन करती थी। महिला अकेली रहती थी। रविवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी। रात 11 बजे के आसपास अचानक फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। जिससे आग पूरे कमरे में फैल गई। बिस्तर में सो रही जया अग्रवाल जिंदा जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आग लगने की घटना से आसपास हडक़ंप मच गया। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद पानी का छिंडक़ाव करने के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस जवान व लोगों की मदद से कमरे के अंदर प्रवेश किया। तब महिला का शव जली हालत में मिला। शव को जब्त कर सिम्स भेज दिया गया। सोमवार को उसके रिश्तेदारों की उपस्थिति में पीएम कराया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!