September 17, 2025
गोल बाजार के चार दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। गोल बाजार स्थित चार दुकानों में आग लगी जिससे यहां रखा लाखों रूपए का सामान पूरी तरह से जलकर खाख हो गया है। देर रात लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। किंतु चारों ओर आग फैल गई थी। बुधवार सुबह तक दमकल वाहनों से आग को बुझाया गया। आग लगने के सहीं कारणों को पता नहीं चल सका है। गोल बाजार के महामाया साड़ी दुकान में रात्रि करीब 11 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण चार दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया है। कोतवाली पुलिस व दमकल के सहारे आग को बुझाया गया। सुबह तक आग को बुझाने का कार्य चलता रहा है। घटना के सहीं कारणों का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि साड़ी दुकान के अलावा तीन अन्य दुकान आग से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नुकसान का सहीं आंकलन की जानकारी प्रतिक्षित है।