प्रयागराज भजनानंद आश्रम में आयोजित हुआ एक दिवसीय विशेष अधिवेशन

 

प्रयागराज . थावे विद्यापीठ का एक दिवसीय विशेष अधिवेशन कार्यक्रम, 22 फरवरी 2026, तीर्थराज संगम स्थली प्रयागराज के भजनानंद आश्रम में आयोजित हुआ जिसमें, एन डी ए, घटक दल “निषाद पार्टी” के राष्ट्रीय सचिव तथा छत्तीसगढ प्रभारी, साथ ही “छत्तीसगढ स्वराज सेना” संगठन के संगठक “श्री संजय सिंह राजपूत” जी को अपने क्षेत्र अर्थात् छत्तीसगढ़ में पिछड़े वर्ग के मान सम्मान व अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर सक्रिय रहने हेतु तथा सेवा कार्य करने हेतु समाज सेवा से संबद्ध छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान प्राप्त हुआ, यह क्षण “श्रीमती नेहा सिंह राजपूत” जी तथा “श्री संजय सिंह राजपूत” जी द्वारा रचित ग्रंथ “21 वीं सदी के दृष्टिकोण से श्रीमद् भगवद् गीता” के विमोचन का भी साक्षी रहा, सभी मनीषी जनों ने पुस्तक में रचित सामग्री के कुछ अंश को पढकर भुरि-भुरि प्रशंसा की तथा अपना स्नेहाशिष टीकाकार “नेहा सिंह राजपूत” तथा सह टीकाकार “श्री संजय सिंह राजपूत जी” को प्रदान किया, इस अवसर पर थावे विद्यापीठ के कुलपति “डॉ विनय कुमार पाठक” जी, प्रति कुलपति महोदय, कुलाधिपति मंडलेश्वर श्री श्री हरिहरानंद जी महाराज, परम् संत मौनी बाबा तथा अन्य संत महंत इत्यादि, कुल सचिव “श्री सी. एस. दयाल यति जी” उपस्थित रहे तथा प्राप्त हुयी इस अविस्मरणीय उपलब्धि के साक्षी बने।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!