May 19, 2024

आम आदमी पार्टी बिल्हा विधानसभा में ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

बिलासपुर. आम आदमी पार्टी मे लगातार लोग भारी संख्या में जुड़ते जा रहे हैं  आम आदमी पार्टी मजबूत संगठन के साथ इस बार विधान सभा चुनाव में उतरने की पूरी तैयारी कर रही है। पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सदस्य अभियान व संगठन निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है । साथ ही पार्टी का जनाधार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंग की अध्यक्षता मे बिल्हा विधानसभा का ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तिफरा ब्लाक मे संपन्न हुआ जिसमे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र मे आने वाले 31 मार्च 2022 तक 10 हजार नऐ सदस्य आम आदमी  पार्टी मे शामिल करने सदस्यता अभियान जोर सोर से कर रही हैं ।
आज के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तिबरा ब्लाक मे रखा गया था जिसमे आप पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंग  बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष संजय गढ़ेवाल यूथ जिला अध्यक्ष भागवत साहू  बिल्हा विधानसभा कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास ,जिला कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल,  बिल्हा विधानसभा उपाध्यक्ष नव नियुक्त आशिष तिवारी  तिफरा ब्लाक अध्यक्ष फेकुराम सरवंस, लोकनाथ साहू, गुलाम गौस, हुलास जायसवाल, बिल्हा विधानसभा सचिव रवि यादव ,बिल्हा ब्लाक अध्यक्ष संतोष वर्मा  , आप पार्टी के यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत निर्मलकर, यूथ विंग प्रदेश सह सचिव अनिलेश मिश्रा  युथ सह संगठन मंत्री शंकर कश्यप  युव विंग बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष मनोज जांगडे एवं अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारियों  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post खेलकूद के आयेाजन से स्वस्थ्य तन में स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है : अटल श्रीवास्तव
Next post नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की परफार्मेंस रिपोर्ट देखकर मेयर रामशरण नाराज
error: Content is protected !!