May 20, 2024

पानी की समस्या को लेकर आप के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर. आम आदमी पार्टी के तरफ से बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा के वार्ड 67 की पानी की समस्याओं हेतु महापौर को निगम की आम सभा मे पहुँचकर ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी की तरफ से पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि वार्ड में बीते 4 माह से मूलभूत सुविधा पानी के लिए तरसाया जा रहा जिसके संबंध में आम आदमी पार्टी के तरफ से आज पानी की समस्या के जल्द निराकरण के लिए महापौर राम शरण यादव से मिलकर चर्चा कर समस्या का निराकरण करने की व आगामी दो दिन में यदि कार्य करने हेतु चेतावनी दी गयी। पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता साथी अरविंद पांडेय ने कहा कि यदि कार्य नही किया जाता, तो बिलासपुर के सत्ताधारी नेताओ व निगम के खिलाफ सघन अभियान छेड़ा जावेगा। प्रियंका शुक्ला ने बोला कि सुविधा नही, तो टैक्स नही के आधार पर स्वयं जनता के बीच जाकर टैक्स के पैसे से पानी के लिए व्यवस्था की जावेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गण के साथ साथ राकेश यादव भी उपस्थित रहे, उन्होंने बताया कि नगर निगम मे किसी भी सक्षम व्यक्ति की अनुपस्थिति थी, जिसके चलते हम आम सभा मे गए, वहां जाकर पुनः चेतावनी दिया गया कि पानी के व्यवस्था हेतु इस कार्य को सहयोग से किया जावे, वरना सहयोग देना बंद कर, सड़को पर उतरा जावेगा। आम आदमी पार्टी बार बार इस मुद्दे पर मुखर होकर सवाल उठा रही है लेकिन नेतागण और नगर निगम के सक्षम अधिकारी गण सिर्फ खाना पूर्ति में मस्त है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कहा कि पानी जैसी व्यवस्था को यदि सरकार द्वारा मुहैया नही कराया जा सकता, तो फिर आम जनता से टैक्स किस बात का लिया जाता है?? पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला सहित राकेश यादव, अरविंद पांडेय, संतोष बंजारे, विवेक यादव, सोनू जायसवाल,विनय गढेवाल, संजय सूर्यवंशी, दिनेश अनंत, मंगतीन बाई, नीलोत्पल शुक्ला,ज़ाकिर अली, अनिलेश मिश्रा, संतोषी मरावी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्यों की शीघ्र नियुक्ति कराने एक दिवसीय सांकेतिक धरना
Next post नेहरू जी वैज्ञानिक दृष्टिकोण के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता थे और बच्चों के चाचा नेहरू थे : अटल श्रीवास्तव
error: Content is protected !!