January 29, 2023
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु संभाग मीडिया प्रभारी नियुक्त किये गये अभय नारायण राय
बिलासपुर. संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर प्रदेश प्रवक्तागणों को संभागवार जवाबदारी दी है, जिसके तहत् बिलासपुर संभाग के प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय को बनाया गया है। संभाग स्तरीय जिला अध्यक्षों से को-आर्डिनेट कर प्रत्येक दिन की यात्रा का समाचार प्रदेश स्तर पर प्रदेश कार्यालय तक भेजने की जवाबदारी दी गई है।