अभय नारायण राय अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनें

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण को घोषित निगम मंडल सूची में शामिल किया गया है, अरपा विकास प्राधिकरण का अभय नारायण राय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, साथ ही महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर, श्रीमती आशा पाण्डेय अरपा विकास प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त किये गये हैं।


अभय नारायण राय ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रभारी श्री पी.एल.पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया है। अभय नारायण राय ने बताया कि जब नियुक्ति की सूचना प्राप्त हुई, तब वे अरपा के तट पर छठ पूजा हेतु उपस्थित थे, अखबर मिलते ही छठ पूजा समिति के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की, संरक्षक एस.पी.सिंह एवं अध्यक्ष प्रवीण झा सहित सभी लोगों ने अभय नारायण राय को बधाई दी। छठ पूजा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अभय नारायण राय ने विधिवत मां अरपा की पूजा अर्चना की और नियुक्ति के लिए छठ माता एवं अरपा माता का आशीर्वाद बताया। इस अवसर पर एस.के.सिंह, एच.पी.एस.चौहान, डॉ.बृजेश सिंह, संजय सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह, रामप्रताप सिंह, प्रशांत सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
अभय नारायण राय ने अटल श्रीवास्तव के निवास पहुंचकर इस नियुक्ति के लिए उनका आभार प्रकट किया। अटल श्रीवास्तव के निवास पर प्रमोद नायक, राजेन्द्र शुक्ला, अरूण सिंह चौहान, चित्रकांत श्रीवास उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!