आरपार की लड़ाई का आगाज, गांधी जयंती पर पदयात्रा शुरू

बिलासपुर. प्रदेश के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संभाग से हजारों की संख्या में महिला पुरुष कर्मचारी जिला मुख्यालय बिलासपुर में एकत्र हुए। पूर्णकालिक करने करने को लेकर सभी रायपुर राजधानी के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। बस्तर, रायपुर और सरगुजा संभाग से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी एक साथ 5 अक्टूबर को रायपुर के बूढा तालाब में एकत्र होंगे जहां सभी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें शासकीय स्कूलों में भृत्य के पद पर नियुक्ति दी जाए। स्थाई कर्मचारी बनाने की उनकी मांग वर्ष 2011से लंबित है। संघ का कहना है कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में सभी 47 हजार अंशकालीन सफाई कर्मियों को स्थाई नियुक्ति करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा कराने वे पद यात्रा कर रहे हैं। मांग का समर्थन करते हुए सहायक शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संयोजक शिव सारथी इस पदयात्रा में शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!