यातायात पुलिस की 53 वाहनों पर कार्यवाही
बिलासपुर.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर पारुल माथुर के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू के निर्देश शहर के मुख्य चौक-चौराहों एवं मार्गों पर यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा वाहन चेकिंग किया गया।वाहन चेकिंग में मुख्य रूप से तीन सवारी, तेज रफ्तार वाहन चलाना, नो पार्किंग, बिना नंबर, बिना लाइसेंस बीमा ना होना, ब्लैक फिल्म, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना अन्य धाराओं पर कुल – 53 वाहनों पर कर कार्यवाही की गई,जिसमें ₹-18,800/- समन शुल्क काटा गया।
More Stories
सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में भव्य माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. जूना बिलासपुर स्थित लोक प्रिय सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया...
शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर दिलाना करें सुनिश्चित: तोखन साहू
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री ने दिशा समिति की बैठक में की केन्द्रीय योजनाओं की गहन समीक्षा सड़कों की गुणवत्ता में...
लम्बे समय से गायब शासकीय कर्मचारी की सेवा समाप्त
बिलासपुर. लम्बे समय से कार्यालय से नदारद आयुष विभाग के औषधालय सेवक श्री नकुल भारद्वाज की सेवा समाप्त कर दी...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21...
हरियाणा में बन रही है कांग्रेस सरकार- त्रिलोक
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रभारी -उत्तर प्रदेश तथा गुजरात, श्री...
अधाता ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया: वृद्धावस्था को सकारात्मक बनाने को बढ़ावा दिया और अपनी 12वीं वर्षगांठ मनाई
~मशहूर फिल्म अभिनेता, श्री अजिंक्य देव उपस्थित रहकर इस अवसर की शोभा बढ़ाई~ ~ इस वर्ष के आयोजन का विषय था - रूट्स एंड रिदम्स: नई पीढ़ी - पुरानी परंपरा~ मुंबई: वरिष्ठ नागरिकों की मानसिक और सामाजिक भलाई में सुधार के लिए काम करने वाले मुंबई स्थित गैर सरकारी संगठन, अधाता ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपनी 12वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मनाई। पिछले एक दशक से ट्रस्ट 'पॉजिटिव एजिंग' यानी वृद्धावस्था को सकारात्मक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस वर्ष का कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की "एजिंग विद डिग्निटी" की थीम के अनुसार आयोजित किया गया था। अधाता ट्रस्ट वरिष्ठ नागरिकों को एक सहायक और अनुरूप वातावरण में संपूर्ण जीवन जीने के लिए सशक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। अधाता ट्रस्ट का यह कार्यक्रम 'रूट्स एंड रिदम्स: नयी पीढ़ी - पुरानी परंपरा' थीम के तहत आयोजित किया गया था। आज के तेज़ी से बदलते समाज में हमारे बुजुर्ग परंपराओं को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इस बात पर कार्यक्रम में प्रकाश डाला गया। बढ़ती उम्र की ओर यात्रा के बारे में दृष्टिकोण को कुशलतापूर्वक नया रूप देते हुए, कार्यक्रम में 14 से अधिक केंद्रों के वरिष्ठ सदस्यों ने मंच पर पारंपरिक लोक गीतों को प्रस्तुत किया, भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति का जश्न मनाया और अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकप्रिय अभिनेता श्री अजिंक्य देव ने इस अवसर पर कहा, "इस कार्यक्रम में आकर, हमारे बुजुर्गों को, हमारे परिवारों के मुखियाओं को इतनी ख़ुशी से रहते हुए देखकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई। वे हमारी संस्कृति और मूल्यों के स्तंभ हैं। हमें उनके ज्ञान का सम्मान करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे हमेशा खुश रहें। आइए हम सब मिलकर वृद्धत्व की सुंदरता और समृद्धि का जश्न मनाएं।" श्रीमती अनन्या गोएंका ने अपने भाषण से कार्यक्रम के महत्व को बढ़ाते हुए कहा, "वृद्धत्व युवावस्था का समाप्त होना नहीं है बल्कि यह जीवन का एक नया चरण है जो अपने साथ ढेर सारे अवसर और शक्ति लेकर आता है।" अधाता ट्रस्ट के संस्थापक और ट्रस्टी श्री अरुण नंदा ने कहा, "12 साल पूरे करना अधाता ट्रस्ट के लिए सिर्फ एक पड़ाव नहीं है, बल्कि यह वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाने और समाज में उम्र बढ़ने के प्रति दृष्टिकोण में क्रांतिकारी बदलाव लाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। हमारा मानना है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, हर उम्र हमारे लिए जीवन की समृद्धि को अपनाने का एक अद्भुत अवसर है।साथ मिलकर हम एक ऐसी संस्कृति का निर्माण कर रहे हैं