बधिर फैन से सांकेतिक भाषा में बात कर अदा शर्मा ने जीता दिल

बिना शब्दों के अदा शर्मा ने जीत लिया दिल
अदा शर्मा ने बिना शब्दों के बयां किया प्यार, फैन
मुंबई /अनिल बेदाग  : फिल्मी दुनिया में जहां सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और ग्लैमर को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं कुछ कलाकार अपने व्यवहार और इंसानियत से लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। अदा शर्मा ऐसी ही अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपनी अनोखी फिल्मों, दमदार अभिनय और दिल छू लेने वाले स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में अदा का एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान एक बधिर प्रशंसक ने अदा शर्मा को उनकी बनाई हुई खूबसूरत पेंटिंग भेंट की। इस खास तोहफे से खुश हुईं अदा ने सिर्फ धन्यवाद कहकर बात खत्म नहीं की, बल्कि सांकेतिक भाषा में उस प्रशंसक से बातचीत कर उसे बेहद खास महसूस कराया। यह प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अदा की सादगी, संवेदनशीलता और अपने फैंस के प्रति सच्चे जुड़ाव की खूब तारीफ कर रहे हैं।
‘द केरल स्टोरी’, ‘कमांडो’, ‘1920’ और ‘सनफ्लावर 2’ जैसी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुकी अदा शर्मा अब जल्द ही फिल्म सुपरवेल्ली में एक अनोखे “आलसी सुपरहीरो” अवतार में नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!