एडवांस रेटिना मशीन से होगा शुगर मरीजों की आंखों का ऑपरेशन
बिलासपुर। शुगर से पीडि़त मरीजों की खराब आंख व अन्य गंभीर रोगों से पीडि़त मरीजों की आंख का ऑपरेशन शहर के अंदर एडवांस रेटिना मशीन से किया जाएगा। शुगर के कारण आंख की नसें फट जाती है और खून आ जाने के कारण रोशनी चली जाती है। ऐसे मरीजों को तुरंत ऑपरेशन इस एडवांस मशीन से करने से उनकी रोशनी वापस आ जाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को छ माह में पर्दे की जांच अवश्य कराना चाहिए, जिससे अंधत्व से बच सकते है।
गांव के मरीज जिनकी डायबिटीज के कारण नजर चली जाती है और अज्ञानता के कारण देरी से रेटिना जांच के लिए आते हैं और रेटिना में खून आ जाने के कारण पर्दा भी सरक जाता है, जैसे जटिल मरीजों के ऑपरेशन के लिए यह मशीन अन्य मशीनों की तुलना में ज्यादा कारगर है और सत प्रतिशत सफलता मिलती है। छत्तीसगढ़ के मरीजों को अब दूसरे मेट्रो शहर में रेटिना के इलाज के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है, चोट लगने के कारण रेटिना खराब हो जाता है और रेटिना डिटेच हो जाता है, उनका तुरंत इमरजेंसी रेटिना ऑपरेशन करके रोशनी बचाई जा सकती है। आशीर्वाद लेजर फेको नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एलसी मढरिया ने बताया कि उनके नेत्र चिकित्सालय में रेटिना के ऑपरेशन के लिए एडवांस कांस्टेलेशन एल व्हिट्रैक्टोमी जो एल्कॉन अमेरिकन कंपनी का मशीन जो छत्तीसगढ़ व संभाग की प्रथम मशीन से ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।


