April 20, 2022
पति से विवाद के बाद पत्नि ने खाया जहर तोरवा पुलिस ने तत्काल उपचार हेतु किया अस्पताल में भर्ती
बिलासपुर. पति पत्नी के बीच बच्चों को लेकर हुआ था विवाद महिला की स्थिति सामान्य उपचार जारीl मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की महिला तालापारा की रहने वाली है 8 वर्ष पूर्व तोरवा के राकेश मिश्रा से प्रेम विवाह कर साथ मे रह रही थी दोनों के तीन बच्चे हैं दोनों के बीच मे हमेशा बच्चों को लेकर विवाद होता रहता हैl जिसके कारण महिला अपने बच्चों को लेकर अपने मायके आ जाती है इसी क्रम में आज महिला का उसके पति से विवाद के कारण अपने बच्चों को लेकर मायके तालापारा आ गयी थी तथा सुबह सुबह उसका पति बिना बताए बच्चों को लेकर वापस अपने घर तोरवा आ गया था lमहिला को पता चलने पर वह पुनः बच्चों को लेने तोरवा गयी थी जहाँ पर विवाद होने के कारण महिला ने जहर सेवन कर लिया था जिसकी सूचना तोरवा थाना को मिली जिस पर तोरवा थाना द्वारा तत्काल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की स्थिति सामान्य है तथा उसके परिजनों की उपस्थिति में महिला का इलाज जारी हैl पूर्व में भी पति के द्वारा बिना बताए बच्चे को लेकर जाने के संबंध में महिला द्वारा सिविल लाइन में दिनांक 13-04-22 को शिकायत की थी जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल उसके पति को बुलाकर तीन वर्षीय बच्चे को महिला को वापस दिलाया गया थाI