June 12, 2025
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व सीएम रूपाणी सहित 242 यात्री थे सवार
अहमदाबाद/चंडीगढ़ : अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। गुजरात भाजपा ने इसकी पुष्टि की है।
गुजरात भाजपा के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने बताया कि “हालांकि हमें विजयभाई रूपाणी के ठिकाने के बारे में कोई खबर नहीं है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।” दवे ने इस संवाददाता को पहली आधिकारिक पुष्टि में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री विमान में सवार थे, जिसमें अधिकांश यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। रूपाणी पंजाब और चंडीगढ़ के लिए भाजपा प्रभारी हैं।