
शिवभक्त “शंभू” के रूप में अक्षय कुमार का भक्तिमय अवतार
मुंबई /अनिल बेदाग. अक्षय कुमार इस 5 फरवरी को रिलीज़ होने वाले ‘शंभू’ नामक एक भावपूर्ण संगीत वीडियो के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ने आज इसके पोस्टर को रिलीज करते हुए एक समर्पित शिव भक्त के रूप में अपने एक नए अवतार को प्रदर्शित किया है, जो भगवान शिव के प्रति सच्ची श्रद्धा को प्रदर्शित करता है। .
कभी न देखे गए अवतार में शिव भक्त के सार को प्रदर्शित करते हुए अक्षय कुमार ने इसमें एक पारंपरिक पोशाक पहनी है, पवित्र त्रिपुंड तिलक धारण किया है और ख़ास प्रतीकात्मक टैटू के साथ इस आवेश में दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इतना ही नहीं पोस्टर में उनके लंबे बाल, रुद्राक्ष की माला, एक नाक की रिंग और हाथ में त्रिशूल के साथ एक दिव्य आभा को दर्शाता है – जो शिव पूजा का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
‘शंभू’ अक्षय के भक्ति पूर्ण अवतार में निर्देशित यह गीत, आध्यात्मिकता में एक मधुर यात्रा का वादा करता है। 5 फरवरी को म्यूजिक वीडियो की रिलीज का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है, जो अक्षय कुमार की साल की पहली परियोजना है।
‘शंभू’ को अक्षय कुमार, सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज़ ने गाया है। अभिनव शेखर द्वारा लिखे गए गीत, विक्रम मॉन्ट्रोज़ द्वारा रचित संगीत भक्तों के दिल को छूने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। यह गाना 5 फरवरी को टाइम्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
More Stories
त्रिलोक श्रीवास छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
बिलासपुर. जिला स्तरीय चयन समिति की उपरोक्त बैठक में सर्वश्री दिलीप लहरिया, विधायक मस्तुरी, श्री अटल श्रीवास्तव, विधायक फाटा, श्रीमती...
मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर . जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केसरवानी के द्वारा कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को निष्कासन किए जाने...
मुख्यमंत्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा...
मुख्यमंत्री साय ने स्व. राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के...
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को अमर ने दी बधाई
बिलासपुर. नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से...
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...