22 नवम्बर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

बिलासपुर. शहीद विनोद चौबे चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 22 नवम्बर को रात्रि 9.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक स्थानीय पुलिस मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कवि सम्मेलन की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं, आयोजन समिति आज पुलिस मैदान पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश में ख्याति नाम कवि पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, देश का जाना पहचाना नाम सम्पत सरल, गजेन्द्र प्रियांशु, हिमांशु बवंडर और सपना जोशी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजको ने बताया कि कोरोना काल के बाद बिलासपुर की जनता को हंसाने गुदगुदाने और कविताओं से रूबरू कराने हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, युवाओं की संस्था सबक और क्रेड़ाई का सहयोग प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं शहीद विनोद चौबे चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, सदस्य महेश दुबे, शहीद विनोद चौबे चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विवेक सराफ, कोषाध्यक्ष तैयब हुसैन के साथ सम्मेलन स्थल का जायजा लिया और आवश्यक तैयारियांें हेतु दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर धर्मेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह बाटू, नसीम खान, अब्दुल, समीर अहमद, अकबर खान, सिद्धांशु मिश्रा, महेन्द्र यादव, दुलारे भाई, जावेद मेमन, शेरू असलम, अतुल सिंह, दिलीप पाटिल आदि उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!