एक और सम्मान सुरक्षित भव फाऊंडेशन के नाम : विकास उपाध्याय हाथों प्राप्त किया वर्ल्ड रिकॉर्ड


रायपुर. सुरक्षित भव: फाउंडेशन दुनिया की एक मात्र ऐसी समाज सेवी संस्था है जो विशेष रूप से यातायात के क्षेत्र में अपनी लगातार भागीदारी विगत 9 वर्षों से निभाती आ रही हैं और सड़कों पर लाल बत्ती पर खड़े राहगीरों को ट्रैफिक के प्रति अनुशासित और स्मार्ट बनाने का प्रयास कर रही है । संस्था का मानना है कि किसी भी शहर की पहचान उसके यातायात से भी होती है और जितनी जाने वर्तमान समय में महामारी के कारण गई है उतनी जाने लगभग प्रति वर्ष सड़क हादसों में भी जाती रही है। इन्हीं सभी बातों को ध्यान रख सुरक्षित भव फाउंडेशन लगातार अपने 3000 दिनों से यातायात को सुचारू रूप से चलाने वा लोगों को उनके सुरक्षा व दायित्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है और इसी कार्य व दायित्व का निर्वाहन करते हुए अब तक 21 वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्राप्ति की है। जिसमें से आज WAC वर्ल्ड रिकॉर्ड विकास उपाध्याय पश्चिम विधायक के हाथों प्राप्त किया ।


इस संस्था को मिलने वाले सम्मान के लिए विकास उपाध्याय ने संस्था के सभी सदस्यों की प्रशंसा की एवं संस्था के कार्य को अपने कार्य क्षेत्र में भी करने की बात कही। इसके साथ ही विकास उपाध्याय ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे अनेकों रोड एक्टिविटी, लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं। जिसमें उनके द्वारा अब भविष्य में स्वयं भी संस्था के इन समाज सेवी कार्यों के लिए समय देंगे और संस्था का सदस्य बन। वे विभिन्न स्थानों के इस कार्य को सुचारू रूप से निर्वाह करने में मदद करते रहेंगे । इस घड़ी में संस्था के संस्थापक एवम चेयरमैन संदीप धुप्पड़, डायरेक्टर केशव राव, सरदार मनदीप सिंह, अध्यक्ष सुनीता चंसोरिया, सचिव बिवि एस राजकुमार, सह सचिव बाबू मोदी, एक्स आर्मी फाऊंडेशन के चीफ दिनेश मिश्रा व संस्था के सदस्य हिमानी ठाकुर,सुरेन्द्र शर्मा, सोनिया सोनी, सत्या सिंह, लीना सिंह अभिषेक चंसोरिया,खेमराज, सोनी रहे। विकास उपाध्याय ने संस्था से प्राप्त सेवाओं के लिए, अनेकों साधुवाद के साथ कहा कि भविष्य में इसी तरह अगर संस्था की सेवाएं प्राप्त होती रही तो हमारा शहर और प्रदेश के लोग स्वयं की सुरक्षा और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे और स्मार्ट सिटी के साथ, स्मार्ट ट्रैफिक बना कर एक और नया कीर्तिमान भी बना पायगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!